सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Sex life (सेक्स लाइफ ). Erotica/ Romantic Drama

  S EX LIFE (Erotica/ Romantic Drama) summary (सार) PART - 1 वह अपने सपने मे कुछ पुरानी यादो को देखती है। जिसमें वह  काफी sexual लाइफ जी रही थी। अब कि जिंदगी  मे उसके पास 5 साल का बेटा (hudson), प्यारी  सी कुछ महीनों कि बेटी और एक प्यारा- सा हसबैंड (cooper) है। बिल्कुल एक परफेक्ट  फैमिली।  लेकिन billie फिर भी बहुत तनहा सी थी। cooper जॉब से शाम को आता है व कपड़े बदलने लगता है। वह अपने पति को अजीब निगाहो से घूरती है, जैसे खा ही  जायेगी और उसके करीब जाने कि कोशिश करती है। अचानक फोन का रिंग बजती, cooper  फोन मे लग जाता है। शायद  bille  को अपने परफेक्ट  लाइफ मे इसी कि कमी लग रही थी, वह था प्यार जिस्मानी और करीबी का प्यार। वह अपने पुराने दौर मे काफी कामुक और लाइफ को मस्ती से जीने वालोंं मे से थी। coopr  दिल का बहुत साफ इंसान और परफेक्ट  हस्बैंड है, लेकिन वह शायद अपनी पत्नी के इस रूप से अनजान है।  वह शहर  से थोड़ा दूर अपनी फॅमिली के साथ सुंदर से घर मे रहती है। अक्सर महिलाओ  को ऐसी ही  हसीं खुशी जिंदगी  चाहिए होती है। लेकिन bille  अपनी पुरानी लाइफ की यादो  मे जी रही थी।  उसी शाम तन्हाई मे वह अपन

FIFTY SHADES (फिफ्टि शेड)

Fifty shades of grey
(Erotic romance/drama)
Fantacy love

Summary (सार)
फ़िल्म की शुरुआत में रूममेट के बीमार होने पर, ऐनास्तासिया स्टील (anastasia steele) को अपनी दोस्त की जगह इंटरव्यू के लिए, बिज़नेस मैन क्रिस्चियन ग्रे (christian grey) के पास उसके ऑफ़िस जाना पड़ता हैं। क्रिस्चियन एक पॉवरफुल व अमीर व्यक्ति हैं। इंटरव्यू के दौरान ऐनास्तासिया के हाव-भाव पर वह काफी आकर्षित होता हैं।उनके बीच काफी मुलाकात भी होती हैं। 
अचानक क्रिस्चियन को लगता हैं, ऐना उसके लिए सही नही है क्योंकि वह सीधी-साधी व्यक्त्वि की लड़की है और क्रिस्चियन सेक्सुअल एक्टिव हैं । लेकिन ऐना का व्यक्तित्व उसे काफी प्रभावित करता हैं। खासकर उस समय जब उसे पता चलता है कि वह यौन अनुभवी (virgin) हैं।  दोनों में संबंध बनता हैं, जिससे क्रिस्चियन का ऐना कि तरफ सच्चा यौन झुकाव बनता है। दोनों अपने संबंधों को लेकर डील करते हैं। क्रिस्चियन के घर मे एक प्ले रूम है, जिसे वह रेड रूम कहता हैं। 
कहानी के अंत में - ऐना क्रिस्चियन को अपनी सबसे बुरी चीज करने को कहती हैं और क्रिस्चियन ऐना को रेड रूम में ले जाता हैं। वह उसे बेल्ट से 6 बार वार करता हैं। ऐना रातभर रोती रहती है और सुबह होने पर, क्रिस्चियन के स्वभाव को लेकर उसे छोड़ कर चली जाती हैं........

इस फ़िल्म के दो और पार्ट हैं उन्हें भी जरूर देखें....

Part 2


Fifty shades of darker

Summary (सार)
क्रिस्चियन को छोड़ के  जाने के बाद उसे अपने बचपन के बारे में बुरे सपने आते है। ऐना ने अब सिएटल इंडिपेंडेंट पब्लिशिंग में सम्पादक जैक हाइड के सहायक के रूप में नौकरी शुरू करती है। ऐना अपने दोस्त जोस के फोटोग्राफी एक्सिबिशन में जाती है। वहाँ उसे क्रिस्चियन मिलता है और वह जोस के एक्सिबिशन में लगी ऐना की सारी तस्वीरों को खरीद लेता है ताकि कोई और उसे न ले सके। क्रिस्चियन ऐना को वापस आने के लिए कहता है कि अब कोई नियम या कोई सज़ा न ही कोई राज़ होगा, वह अपनी माँ के बारे में बताता है कि वह एक वेश्या थी।
ऐना का बॉस जैक उसे ड्रिंक के लिए पूछता है। वह देखती है कि एक महिला उसे काफी देर से घूर रही है। वहाँ क्रिस्चियन आ जाता है और वह ऐना की कंपनी खरीदने की इच्छा ज़ाहिर करता है, लेकिन वह मना कर देती है। ऐना, क्रिस्चियन को जैक के साथ न्यूयॉर्क बुक एक्सपो ट्रिप पर जाने की बात कहती है। जिस पर क्रिस्चियन असहमत होता है।
कुछ दिनों बाद ऐना फिर से उस महिला को देखती है। वह उसे और क्रिस्चियन को घर रही थी। जाँच में पता चलता है- वह लीला विलियम्स है। लीला क्रिस्चियन ग्रे की पूर्व सेक्स पार्टनर थी। उसकी शादी के बाद उसके पति की मौत ने उसे मानसिक रोगी बना दिया। 
ग्रे ऐना को पारिवारिक बॉल पार्टी में ले जाने से पहले, ऐलेना लिंकन के ब्यूटी पार्लर ले जाता है। ऐना को यह पता चलने पर की "ऐलेना वही औरत है जिसने ग्रे को बचपन से ही BDSM (सेक्सुअल एक्टिविटी) सिखाई थी" वह काफी नाराज होती है। 
ग्रे ऐना को बताता है - उसकी माँ ने आत्महत्या की थी और मौत के 3 दिन तक वह उनके शरीर के साथ था। बाद में उसे एक हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ ग्रेस ट्रेवेलियन ग्रे काम करते थे फिर उन्होने क्रिस्चियन को गोद लिया।
बॉल के दौरान ऐलेना, ऐना को सावधान रहने के लिए बोलती है लेकिन ऐना उसे जवाब देती है कि वह क्रिस्चियन से दूर रहे। 
ऑफिस में, ऐना जैक को ट्रिप पर जाने के लिए मना करती है। जैक उसके साथ जबरजस्ती करने की कोशिश करता है और ऐना वहाँ से भाग जाती है। क्रिस्चियन जैक को ऑफिस से निकलवा देता है, उस पद पर ऐना को नौकरी पर रखता है।
ऐना के अपार्टमेंट में, लीला उसे धमकाती है। क्रिस्चियन, टेलर (बॉडीगॉर्ड), ड्राइवर आते हैं और लीला को जकड़ लेते हैं। क्रिस्चियन का लीला पर कंट्रोल देख कर ऐना काफी डर जाती है। ऐना अपने रिश्ते पर विचार करने के लिए ग्रे से कुछ समय माँगती है। ग्रे घुटने पर बैठ कर कहता है - "वह बुरा नही है लेकिन जब वह अपनी जन्म की माँ जैसी को देखता है तो उसे चोट पहुँचाता है। वह बदलना चाहता है।" ऐना प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले सोचने के लिए वक़्त माँगती है। 
क्रिस्चियन एक ट्रिप पर जाता है और खुद हेलीकॉप्टर चलता है। पहाड़ो की तरफ जा कर इंजिन में समस्या होने से हेलीकॉप्टर का एक्सीडेंट हो जाता है। खोज बचाव होने पर क्रिस्चियन सुरक्षित घर वापस आता है। ऐना को एहसास होता है कि वह उस से कितना प्यार करती है और वह उसके प्रस्ताव को स्वीकार कर लेती है।
क्रिस्चियन के जन्मदिन की पार्टी में, ऐलेना ऐना पर गोल्ड डिगर होने का आरोप लगाती है। ग्रे, ऐलेना को ऐना से दूर रहने के लिए कहता है और उसे बताता है कि उसने उसे 'how to fuck' सिखाया लेकिन ऐना ने उसे 'how to love's सिखाया। ग्रेस (ग्रे का क़ानूनी पिता) सारी बातचीत सुन लेता है और ऐलेना से सारे पारिवारिक और व्यपारिक संबंध तोड़ देता है।
उसी शाम ग्रे, ऐना को घुटने पर बैठ अंगूठी के साथ शादी के लिए पुछता है और ऐना मान जाती है।



Fifty shades of freed

Summary (सार)
फ़िल्म की शुरुआत में क्रिस्चियन ग्रे और ऐना की शादी होती है। दोंनो हनीमून जाते हैं, खुश होते हैं। सब अच्छा चल रहा था अचानक क्रिस्चियन को ख़बर आती है कि उसके ऑफिस में ब्रेक- इन हो जाता है। कुछ कंप्यूटर फाइल चोरी हो जाती है। सुरक्षा कैमरे से पता चलता है कि वह ऐना का पूर्व बॉस जैक था। जिसमें यौन हमले के लिए निकाल दिया गया था। 
क्रिस्चियन, ऐना को एक नया घर शादी के तोहफे के तौर पर देता है।
ग्रे बिज़नेस ट्रिप पर जाता है और ऐना को घर मे रहने की सख़्त हिदायत देता लेकिन ऐना उसे नह मानती। वह अपनी दोस्त कैट से मिलने जाती है। कैट, ग्रे के भाई इलियट को डेट कर रही है और उसको शक है कि उसका जिया नाम की लड़की के साथ चक्कर चल रहा है। इलियट और जिया बिज़नेस एसोसिएट भी है।
ऐना अपने घर वापस आती है। वहाँ जैक उस पर हमला कर किडनैप करने की कोशिश करता है लेकिन उसकी सुरक्षा टीम उसे बचा लेती है। 
इन सब से बाहर लाने और ऐना को अच्छा महसूस करवाने के लिए ग्रे एक सस्पेंस की यात्रा पर ले जाता है। जहाँ कैट, मिया, जोस और इलियट को भी बुलाता है। पता चलता है कि जिया सिर्फ इलियट कि अंगूठी चुनने में मदद कर रही थी। इलियट, कैट को शादी के लिए पूछता है और वह हाँ कह देती है।
दोनों की सेक्सुअल लाइफ सब कुछ सही चल रहा था। जब तक की क्रिस्चियन को यह पता नही लगता - ऐना माँ बनने वाली है। यह सुन ग्रे काफी परेशान हो जाता है। वह बहुत सारी शराब पी लेता है और वहाँ से चला जाता है। उसके लौटने पर ऐना को पता चलता है "वह अपनी पूर्व प्रेमिका, BDSM सीखने वाली एलेना लिंकन से मिलने गया था।"
वह क्रिस्चियन से नाराज़ होती है। खुद को प्ले रुम में रात भर के लिए कैद कर लेती है। सुबह ग्रे के साथ उसकी काफी बहस होती है और बताती है 'बच्चा उसके लिए महत्वपूर्ण है।" 
कुछ ही समय बाद, जैक खुद को रिहा कर लेता है। वह ग्रे की बहन मिया को किडनैप कर लेता है और ऐना को फ़ोन कर के 50 लाख डॉलर नकद की मांग करता है नही तो वह मिया को मार देगा। ऐना चेक बुक, बैग, रिवाल्वर के साथ बैंक जाती है।
बैंक से निकलते वक्त वह ग्रे के लिए निशान छोड़ देती है ताकि वह उसे ट्रेक कर सके। लिज़, जैक की पूरे मामले में मदद करती है।  
ऐना किडनैपिंग की जगह पर पहुँचती है। जैक ऐना के पेट पर लात मरता है और बीच बचाव में उसे काफी चोटे लगती है। तब तक पुलिस वारदात की जगह पर पँहुच जाती है।
गम्भीर चोटो के कारण ऐना को तीन दिन बाद होश आता है। क्रिस्चियन को महसूस होता है कि वह ऐना और उसका बच्चा उसके लिए बहुत मत्वपूर्ण है। घर पहुँच कर पता चलता है कि जैक को गोद लिया जा रहा था लेकिन उसकी उसकी जगह ग्रे को गोद ले लिया इसलिए वह उस से बदला ले रहा था। लिज़ को उसका साथ देने के लिए जैक ने उसे मजबूर किया था। 
अगली सुबह, ऐना और ग्रे उसकी माँ की कब्र पर फूल चढ़ाने जाते है।
फ़िल्म के अंत में, आठ महीने बाद, ऐना एक लड़के को जन्म देती है जिसका नाम टेडी रखते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

The curse of la llorona ( द कर्स ऑफ ला ललोरोना )

The curse of la llorona (Horror/ thriller ) यह काफी डरावनी फ़िल्म है। इसको देखने वाला, देखते हुए चीखेगा जरूर।  Summary (सार) इस कहानी में भूत   1673, मेक्सिको में रहने वाली ललोरोन है। एक दिन वह अपने परिवार के साथ खेल रही थी, अचानक वह हिंसक हो जाती है और अपने दोनों बेटों को नदी में डुबो कर मर देती है। सामान्य होने पर सच का पता लगते ही वह भी खुद मर जाती है और अब उसकी आत्मा अपने बच्चो की तलाश में है। कहानी की सही शुरुआत 300 साल बाद 1973, लॉस एंजेलिस में रहने वाली दो बच्चों की विधवा माँ एना टेटे - गर्सिया से होती हैं। वह एक केसवर्कर है। एना अपनी क्लाइंट पेट्रिशिया के बच्चों की truancy जाँच करने के लिए उसके घर जाती है, वहाँ वह उसके बच्चों को दरवाजे के पीछे बन्द पाती है।  एना को लगता है कि उसकी क्लाइंट अपने बच्चों के साथ हिंसक है। पेट्रिशिया एना को अपने घर व अपने बच्चों से दूर रखने के लिए उस पर हमला करती हैं, जिस कारण पुलिस पेट्रिशिया को अपने साथ ले जाती है। पेट्रिशिया जाते-जाते ज़ोर-जोर से कहती है  "उसके बेटों (टॉमस और कार्लोस) को कमरे में छुपा कर रखे, वह वहाँ सुरक्षित है नही तो वह उसे ल

Hollywood erotic thriller (बेसिक इंस्टिंक्ट)

BASIC INSTINCT (Erotic thriller/ drama) बेसिक इंस्टिंक्ट एक थ्रिल से भरी रोमांटिक और ड्रामा का मिश्रण है। कहानी में खूनी की तलाश होती है और अंत तक खूनी को जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। Summary (सार) सैन फ्रांसिस्को में, रॉक स्टार जॉनी बोज़ की हत्या हो जाती हैं। उसकी की हत्या रहस्यमयी तरीके से सेक्स करते हुए बर्फ के टुकड़े करने वाले चाक़ू से होती हैं जिसकी जाँच जासूस निक क्यूरन कर रहा है। निक को उसकी गर्लफ्रैंड कैथरीन ट्रामेल पर शक होता है, जो कि crime novelist है। उसने एक नॉवेल में समान इसी तरह की घटना लिखी थी। पुलिस को शक होता है, या तो हत्या कैथरीन ने की है, या फिर किसी हत्यारे ने उसकी कहानी की नकल करते हुए हत्या की है। पूछताछ के दौरान कैथरीन smoke करती है और खुद को expose करती है। झूठ डिटेक्टिव परीक्षण को भी वह पास कर लेती है। जासूस निक को पता चलता है कि  कैथरीन का उसकी प्रेमिका रॉक्सी सहित दो दोस्तों के हत्या का इतिहास है, जिसने अपने दो छोटे भाइयों की हत्या कर दी थी, जब वह सोलह साल की थी, और हेज़ल डॉबिन्स, जिसने उसके पति और बच्चों को बिना किसी कारण मार डाला। निक ने अंडरकवर कोकीन असाइ

Hollywood erotic thriller, drama, love (365 days)

  365 DAYS (Erotic thriller) फिल्म "365 डेज" की कहानी एक पोलैंडी बैंडा के लीड सिंगर मासिमो और इटैलियन अफेयर्स में निहित लॉरा के बीच है। फिल्म में अनेक सेक्स सीन हैं जो कि उच्च भरोसेमंद और भीड़भाड़ से भरी होती हैं। इसके अलावा, फिल्म में विवादित विषयों पर भी ध्यान दिया गया है जैसे यौन उत्पीड़न, शोषण और स्वतंत्रता के विष Summary (सार) टोरिकेली सिसिलियन माफिया अपराध परिवार और काला बाजार के डीलरों के बीच एक बैठक के बाद, मैसिमो टोरीसेली (मिशेल मोरोन) एक समुद्र तट पर एक खूबसूरत महिला को देखता है। सिसिली माफिया परिवार के नेता उनके पिता की अचानक गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे मास्सिमो भी घायल हो गए। पांच साल बाद मैसिमो अब एक निर्दयी और हिंसक नेता है जिसने टोरिकेली परिवार पर अधिकार कर लिया है। वॉरसॉ में, लौरा बील (अन्ना मारिया सिक्लका), एक उग्र श्यामला कार्यकारी, अपने प्रेमी मार्टिन के साथ अपने रिश्ते से नाखुश है, जो उसे सेक्स शुरू करने की कोशिश करने पर फटकार लगाता है। लॉरा अपना 29वां जन्मदिन दोस्तों के साथ इटली में मनाती है लेकिन मार्टिन द्वारा उसे शर्मिंदा करने के बाद, वह टहलने ज